महिलाओं में आएंगे जब ये बदलाव तब होगा 'दुनिया का अंत', विष्णु जी की इन बातों को न लें हल्के में

महिलाओं में आएंगे जब ये बदलाव तब होगा 'दुनिया का अंत', विष्णु जी की इन बातों को न लें हल्के में

|

Published: 06 Sep 2018, 09:19 AM IST

किसी भी युद्ध में कोई न कोई महिला ही पीछे की वजह रही है। चाहें वो रामायण हो या फिर महाभारत।

नई दिल्ली। ऐसे कई जवाब हैं जो कहीं से नहीं लेकिन पुराणों से ज्ञात हो जाते हैं, महाभारत के अंत में स्वयं भगवान विष्णु ने कुछ ऐसी बातें बताई थी जो दुनिया के खत्म होने की और इशारा करती हैं। आज हम आपको उनमें से कुछ बातें बताने जा रहे हैं लेकिन विस्तार से जानने के लिए आपको गीता पढ़नी पड़ेगी। माना जाता है कि, संसार को सुचारु रूप से चलाने में स्त्री की बड़ी भूमिका रहती हैं ऐसे में कई लोगों के मुंह से आपने सुना होगा कि इतिहास में हुए किसी भी युद्ध में कोई न कोई महिला ही पीछे की वजह रही है। चाहें वो रामायण हो या फिर महाभारत। भगवान विष्णु ने कहा कि कलियुग की शुरुवात सबसे पहले स्त्री के बालों से होगी। आइए जानते हैं कुछ और तथ्य।

lord vishnu ji prediction about destruction of earth

पुराणों के अनुसार, जिन बालों को स्त्री का श्रृंगार कहा जाता है, उन्हीं बालों को कलियुग में सभी महिलाएं काटना शुरु कर देंगी। साथ ही लोग अपने बाल रंगने भी लगेंगे। विष्णु जी के अनुसार, ऐसे में कलयुग की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस दिन बेटे ने अपने पिता पर हाथ उठा दिया उस दिन से हम कलयुग में आगे बढ़ते चले जाएंगे। कलयुग के चरम तक पहुंचने से पहले सभी लोग एक दूसरे से झूठ बोलने लगेंगे। और जब बाप, बेटी, भाई, बहन कोई रिश्ते सही से नहीं रहेंगे तब समझ लेना दुनिया का अंत निश्चित है। अंत के समय कोई रिश्ता दिल से नहीं निभाया जाएगा लोग एक दूसर की इज़्ज़त करना भूल जाएंगे। कलयुग में लोगों की मृत्यु अकाल और दर्दनाक होगी। देश में चारो ओर अकाल और भुखमरी फैलने लगेगी, लोग प्यास और भूख से मरने लगेंगे और जब ऐसा होग तब कलयुग अपने चरम सीमा तक पहुंच जाएगी। विष्णु जी ने बताया कि जब 7 साल की लड़की बच्चे को जन्म देगी तो समझ जाना कि अब घोर कलयुग आ गया है। इसके कुछ समय बाद ही इस युग का अंत हो सकता है। ज्ञात हो तो हिंदू धर्म के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने ही सृष्टि का निर्माण किया है ऐसे में ये तीनों ही इसे खत्म भी करेंगे।

lord vishnu ji prediction about destruction of earth

Comments

Popular posts from this blog

राम जैन धर्म भगवान्

महर्षी कश्यप

चतुर्दश विद्या