क्या आज भी इस गुफा में मौजूद है रावण का शव, 10 हजार साल बाद सामने आई सच्चाई


क्या आज भी इस गुफा में मौजूद है रावण का शव, 10 हजार साल बाद सामने आई सच्चाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 Oct 2019 12:40 PM IST
Research says ravana body still present in a cave in srilanka1 of 8
- फोटो : social media

विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें

Subscribe Now
रामायण से जुड़े इतिहास के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी की होती है। कहा जाता है कि श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। ये स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी कई सच्चाई बयां करते हैं। 

Loading video
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : sigiriya tourism
एक रिसर्च के मुताबिक, पुरातत्वविदों ने श्रीलंका में 50 से अधिक ऐसे स्थलों को खोजने का दावा किया है, जिनका संबंध रामायण काल है। इस रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि रावण का शव आज भी एक गुफा में मौजूद है। ये गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में स्थित है। 


3 of 8
हालांकि रावण की मृत्यु कब हुई थी, इसका कोई प्रमाण मौजूद नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि भगवान श्रीराम के हाथों उसके वध को 10 हजार साल से भी ज्यादा हो गए हैं। 

4 of 8
- फोटो : sigiriya tourism
कहा जाता है कि रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर एक गुफा मौजूद है, जहां रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबुत में रखा गया है। बताया जाता है कि ताबुत पर एक खास किस्म का लेप लगाया हुआ है, जिसकी वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही है। 


sigiriya tourism
5 of 8
sigiriya tourism
श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए रिसर्च के मुताबिक, जिस ताबुत में रावण का शव रखा हुआ है, उसकी लंबाई 18 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। कहा जाता है कि इस ताबुत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना दबा हुआ है, जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं। 


Ravana
6 of 8
Ravana - फोटो : social media
मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, उसके बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए विभीषण को सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का शव वैसे ही छोड़ दिया। 


sigiriya tourism
7 of 8
sigiriya tourism
कहा जाता है कि उसके बाद रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ ले गए, क्योंकि उन्हें पूर्ण विश्वास था कि रावण की मौत क्षणिक है, वो फिर से जिंदा हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद उन्होंने रावण के शव को ममी बना दिया, ताकि वो सालों तक सुरक्षित रहे। 


8 of 8
रिसर्च में यह भी खुलासा किया गया है कि रावण की अशोक वाटिका कहां थी और उसका पुष्पक विमान कहां उतरता था। इसके अलावा रिसर्च में भगवान हनुमान के पैरों के निशान खोजने का भी दावा किया गया है। हालांकि इन सभी चीजों की प्रमाणिकता अभी तक सिद्ध नहीं हुई है। 

Comments

Popular posts from this blog

राम जैन धर्म भगवान्

महर्षी कश्यप

चतुर्दश विद्या