ऐसे हुई कौरवों की उत्पत्ति
ऐसे हुई कौरवों की उत्पत्ति ♨️ धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। उनमें दुर्योधन सबसे ज्येष्ठ था। 👉दुर्योधन का जन्म कैसे हुआ तथा 👉उसके शेष भाइयों का नाम क्या था? महाभारत के आदिपर्व में इस संदर्भ में विस्तृत उल्लेख मिलता है। ♨️धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी दो वर्ष तक गर्भवती रही लेकिन संतान का जन्म न हुआ। भयभीत होकर गांधारी ने गर्भ गिरा दिया। उसके पेट से लोहे के गोले के समान मांस-पिण्ड निकला। ♨️यह बात जब महर्षि व्यास को पता चली तो उन्होंने गांधारी से कहा कि 👉एक सौ एक कुण्ड बनवाकर 👉उन्हें घी से भर दो 👉तथा इस मांस पिण्ड पर ठंडा जल छिड़को। 👉जल छिड़कने पर उस 👉पिण्ड के एक सौ एक टुकड़े हो गए। व्यासजी की आज्ञानुसार गांधारीने प्रत्येक कुण्ड में मांस पिण्ड के टुकड़े डाल दिए। समय आने पर उन्हीं मांस-पिण्डों से पहले 👉दुर्योधन और बाद में 👉शेष पुत्र व 👉एक पुत्री का जन्म हुआ। 🔴धृतराष्ट्र के शेष पुत्रों के नाम युयुस्तु, दु:शासन, दुस्सह, दुश्शल, जलसंध, सम, सह, विंद, अनुविंद, दुद्र्धर्ष, सुबाहु, दुष्प्रधर्षण, दुर्मर्षण, दुर्मुख, द...